छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
शिवरीनारायण में आयोजित विशाल माघी मेले के दौरान मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक गंभीर हादसा हो गया। नगर पंचायत कार्यालय के सामने संचालित उमेश गुप्ता के आकाश झूले में तकनीकी खराबी के कारण झूले की कुर्सी टूटकर नीचे गिर गई, जिससे नीचे खड़ी दो युवतियां उसकी चपेट में आ गईं।हादसे में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मल्दा निवासी दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ में दहशत का माहौल बन गया।घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से शिवरीनारायण स्थित शबरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों मेंचंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष) — राखीराम कश्यप की भांजी भूमिका कश्यप (21 वर्ष) —पिता राखीराम कश्यप,निवासी ग्राम मल्दा शामिल हैं। इनमें से भूमिका कश्यप की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार हेतु बिलासपुर रेफर कर दिया है।सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस हादसे के बाद मेले में लगे झूलों और ‘मौत का कुआं’ जैसे अन्य मनोरंजन साधनों की फिटनेस और सुरक्षा जांच पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी औपचारिक जांच कर या बिना समुचित परीक्षण के ही झूला संचालकों को अनुमति दे देते हैं।नगर पंचायत की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां सुरक्षा जांच की बजाय केवल राजस्व वसूली को प्राथमिकता देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।परिजनों को दी गई सूचनाघटना की जानकारी मिलते ही कनौजिया कुर्मी सर्व परिक्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा,प्रवक्ता मिंटू वर्मा, एंबुलेंस ड्राइवर गोपाल ने तत्काल फोन कर घायलों के परिजनों को सूचना भिजवाई।




