छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आज दिनांक 09.02.2026 को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला तुलसी में प्रधान पाठकों के सहयोग से न्योता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना तथा बच्चों में समानता, सहयोग और सामाजिक सामंजस्य की भावना को बढ़ावा देना रहा।न्योता भोजन के अंतर्गत बच्चों के लिए खीर, पूरी, सब्जी एवं फल की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान संकुल तुलसी के शैक्षिक समन्वयक श्री रामकुमार चन्द्रा जी ने स्वयं बच्चों को भोजन परोसा।भोजन उपरांत अपने उद्बोधन में श्री रामकुमार चन्द्रा जी ने कहा कि शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में वृद्धि होती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में इस प्रकार के न्योता भोजन कार्यक्रमों को अधिक से अधिक आयोजित करने पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा में भी सकारात्मक सुधार लाते हैं।इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक सुश्री आभा शुक्ला, सहायक शिक्षक श्री देवेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री दरस राम देवांगन, प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष एवं सदस्यगण, रसोईया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




