छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आज शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुलसी में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री फेकूलाल कश्यप रहे, जिन्होंने विधिवत ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ध्वजारोहण के पश्चात कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, भाषण, कविता पाठ आदि के माध्यम से देशभक्ति और संविधान के प्रति अपनी भावना व्यक्त की, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने खूब सराहा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री त्रिजुगी कश्यप उपस्थित रहे। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी की प्रधान पाठक सुश्री आभा शुक्ला, शिक्षिका श्रीमती सजनी रत्नाकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मीना कश्यप, प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।पंचायत तुलसी के सरपंच श्री राजेश रोशन सुल्तानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि गणतंत्र का अर्थ है जनता का शासन। भारत में किसी राजा या महाराजा का शासन नहीं, बल्कि आम जनता का शासन है।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री दरस राम देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है, इसी कारण भारत को राज्यों का संघ कहा जाता है।मंच से तुलसी संकुल के शैक्षिक समन्वयक ने अपने भाषण में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को एक जिम्मेदार, जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी के शिक्षक श्री देवेंद्र वर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल अतीत को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह वर्तमान को समझने और एक सशक्त भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



