छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
थाना गिधौरी परिसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम आकर्षक एवं अनुशासित गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल के जवानों ने अनुशासन, एकता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को साकार किया।परेड के पश्चात थाना प्रभारी श्री प्रवीण मिंज एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष पटेल द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा परिसर “भारत माता की जय” के जय हिंद और राष्ट्रगान की गूंज से गूंज उठा। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी तथा देश के संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और गणतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने राष्ट्र सेवा, शांति, सुरक्षा और विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया तथा सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं अत्यंत प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।




