आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा बसंत पंचमी, निराला जयंती एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.ए.आर.सी. जेम्स , प्राध्यापक डाॅ. सी के चंद्रवंशी, डाॅ. ए के उपाध्याय, डाॅ.राजेश मिश्रा ,डाॅ. नीरजा नामदेव, प्रो. सुशीला गिलहरे अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राए मौजूद थी कार्यक्रम के उद्बोधन में प्राचार्य डाॅ.ए.आर.सी. जेम्स ने बसंत पंचमी के अवसर पर छात्र-छात्रों को शुभकामनाएं प्रदान किया एवं महाप्राण निराला, नेता सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डाॅ. राजेन्द्र कुमार वर्मा ने निराला जी की जीवनी पर प्रकाश डाला साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता संग्राम की भारतीय संघर्षों को याद किया । डाॅ. स्मिता जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया शोधार्थी छात्र श्रीमती साक्षी चंद्राकर, शोधार्थी श्री गोपाल पटेल ने निराला के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएॅ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



