छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच (छत्तीसगढ़) द्वारा वर्ष 2026 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ समारोह आगामी 18 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से अथरिया कुर्मी समाज भवन, नेताजी चौक, जांजगीर (जिला जांजगीर-चांपा) में संपन्न होगा।मंच से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस शपथ समारोह में प्रदेश के सभी पांचों परिक्षेत्रों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करना, समाजहित में समन्वित कार्यों को गति देना तथा नवदायित्वधारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना है।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। मंच ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच (छ.ग.) के प्रदेशाध्यक्ष संतोष कश्यप ने बताया कि यह शपथ समारोह संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो समाज की एकजुटता और सशक्त नेतृत्व को नई दिशा देगा।


