छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
गुरुवार को सिरपुर महा समिति मरार संघ के अंतर्गत अर्जुनी (ब) परिक्षेत्र में परिक्षेत्र स्तरीय मां शाकंभरी अवतरण दिवस का भव्य आयोजन ग्राम अर्जुनी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शाकंभरी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जहां उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती संपन्न की गई। इसके पश्चात कलश यात्रा के माध्यम से ग्राम में गली भ्रमण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मरार महा संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष बरत राम पटेल ने मां शाकंभरी के अवतरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को अनिवार्य बताया। उन्होंने समाज को नशामुक्त जीवन अपनाने, परिश्रम एवं ईमानदारी के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने की प्रेरणा दी। साथ ही मरार महा संघ के गठन, उसके विचारों एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि ग्राम अर्जुनी में यह पहला अवसर था जब किसी पदाधिकारी द्वारा महासंघ के उद्देश्यों एवं कार्यों से ग्रामीणों को विस्तार से अवगत कराया गया।सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य गायत्री बरिहा ने कहा कि मरार समाज अपने परिश्रम के बल पर न केवल अपने परिवार का पालन करता है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने ग्राम अर्जुनी में समाज के लिए मंगल भवन निर्माण कराने की घोषणा भी की।यह समारोह अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिक्षेत्र अध्यक्ष होरी लाल पटेल, रामनारायण पटेल, चित्रगंगा पटेल, गौरी बाई, ललिता बाई, परदेश बाई, उमा देवी पटेल, तिरत बाई, प्रभु निषाद, रामदयाल ध्रुव, चंद्रिका प्रसाद पटेल, रूखमणी पटेल, तुलसी पटेल, मुन्ना लाल, सुखदायल, फणिदेव, अशोक, नेमि चंद सहित ग्राम के समस्त सामाजिक बंधु एवं अन्य समाजों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।





