छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
नगर टुण्डरा के अधिवक्ता रविशंकर बंजारे के मंझले सुपुत्र, चंद्रेश बंजारे ने हाल ही में बार काउंसिल की परीक्षा को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर, अधिवक्ता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और समर्पण का परिणाम है, बल्कि नगर टुण्डरा के लिए भी एक गर्व का क्षण है। चंद्रेश बंजारे की इस सफलता को लेकर नगर के विभिन्न समाजसेवियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें बधाई दी गई है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मोतीराम साहू (विधायक प्रतिनिधि), राजमहंत पी.के. घृतलहरे, सतीश कुमार साहू, रमाकांत साहू, दिनेश देवांगन, माधव साहू, युवल किशोर साहू, घनश्याम बारले, योगेश साहू (पत्रकार), प्रकाश साहू (पत्रकार), दिल साहू, युधिष्ठिर बंजारे, खेमचंद रात्रे, रामकुमार रात्रे (पटवारी),मनोज बंजारे, भानुप्रताप घृतलहरे (पार्षद), समस्त नगर कांग्रेसी जन, रोशन राय (सरपंच प्रतिनिधि), पुकराम कुर्रे, विजय कुर्रे, प्रहलाद खोटे सहित नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। चंद्रेश बंजारे की इस सफलता को लेकर उनके माता-पिता को भी बधाई और शुभकामनाएं दी गई। उनके इस कार्य में सफलता हासिल करने के बाद नगरवासियों में भी एक नई उम्मीद और प्रेरणा जागृत हुई है। उनका मानना है कि चंद्रेश बंजारे की यह सफलता इस बात का प्रतीक है कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। चंद्रेश बंजारे का यह कदम नगर टुण्डरा के लिए एक नई दिशा और आशा का प्रतीक बनकर उभरा है। उनके इस सफलता के साथ ही नगरवासियों को यह संदेश मिलता है कि सच्चे समर्पण और मेहनत से कोई भी मुश्किल आसान हो सकती है।


