छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आज दिनांक 02.01.2026 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि नाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा श्रीमति निधि नाग के कंधे पर अशोक चिन्ह लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई।वर्तमान में श्रीमती निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार के पद पर पदस्थ है। इस दौरान पदोन्नति कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेम सागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय, श्री तुलसी लेकाम, श्री राजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे




