छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
रायपुर।आगामी 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आयोजन समिति के प्रतिनिधियों द्वारा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट कर उन्हें समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।इस दौरान श्री पवन पटेल, श्री गोविन्द पटेल, श्री त्रिपुरारी पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। भेंट के अवसर पर समारोह के उद्देश्य, आयोजन की रूपरेखा एवं समाज के मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को सम्मानित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और आयोजन को सफल बनाने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देना मुख्य उद्देश्य बताया गया।


