छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
कसडोल विकासखंड के ग्राम बल्दाकछार निवासी महेश पटेल समाज सेवक के पूज्य पिताजी महेत्तरराम पटेल का स्वर्गवास दिनांक 16-12-2025 को हो गया। दिनांक 17-12-2025 को काठी कार्यक्रम में सामाजिक पंचायत पदाधिकारियों, गणमान्य ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी सम्मिलित हुए।स्व. महेत्तरराम ने अपने जीवन में सैकड़ों पौधों को गर्मियों के मौसम में कांवर से पानी लेकर छोटे-छोटे पौधों को सिंचकर बड़ा किया, जो आज बल्दाकछार में लहरा रहे हैं।नि:स्वार्थ सेवाभावी स्व. महेत्तरराम ने स्वच्छता को भगवान मानकर पूजा किया। प्रातः काल 5 बजे उठकर हाथ में धमेला और झाड़ू लेकर प्रतिदिन गांव के हैडपंपों, देवालयों के आसपास एवं हाटबाजार के बाद कचरों को इकट्ठा कर आग लगाकर नष्ट करना उनका नित्य कर्म था।अपने पिताजी की सेवाभाव से प्रेरणा लेकर महेश कुमार पटेल ने जनमानस में स्वविवेक संचारित करने हेतु यह कविता लिखी है—छठठी, शादी, तीज-त्योहार या हो प्रियजनों की याद पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं, ईश्वर-अल्ला की भक्तिभावहैं वक्त की फरियाद, जीव-जंतु और स्वस्थ समाज आइए हम सब अपने जीवन में एक सुरक्षित पौधा लगाकर और स्वच्छता अपनाकर भावी पीढ़ियों को सुसंस्कारित करें।

