छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न स्थानों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।बिलाईगढ़ में जनपद पंचायत कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के सामने लोगों ने एकत्रित होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसी क्रम में सारंगढ़ में भी भीम आर्मी कार्यालय का शुभारंभ करते हुए अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित साथियों ने डॉ. आम्बेडकर के संविधान-निर्माण, सामाजिक न्याय, समानता एवं मानवाधिकारों के उत्थान में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। सभी ने उनके आदर्शों और विचारों को समाज में स्थापित करने का संकल्प भी लिया।


