छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
आज हाईस्कूल कुम्हारी में एस एसोसिएशन के तत्वावधान में साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप, मीटिंग एवं साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में थाना गिधौरी की टीम विशेष रूप से एस एसोसिएशन मीटिंग मे उपस्थित रही। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, और इनसे बचाव के लिए सतर्क रहना कितना आवश्यक है।एस एसोसिएशन एवं थाना गिधौरी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, OTP स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक जैसी घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया।साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। एस एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है हर नागरिक को साइबर अपराधों से जागरूक और सुरक्षित बनाना।उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल इंडिया के इस युग में हमें सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि साइबर स्मार्ट नागरिक बनना होगा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका समाधान अधिकारियों ने सरल और प्रभावी ढंग से दिया।अंत में विद्यालय प्रबंधन ने एस एसोसिएशन और थाना गिधौरी की टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा जताई।






