छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट खातेदारों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम कुम्हारी निवासी आरोपी लक्ष्मी नारायण पटेल सहित 04 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया था, जिनके द्वारा अपने खाते को साइबर फ्रॉड में म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया जाना पाया गया। जिस पर जांच उपरांत थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 763/2025 धारा 317(4),318(4),61(2)(A) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के जांच क्रम में तथा गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ पर प्राप्त जानकारी में कई अन्य आरोपियों के संबंध में पता चला, जिनके द्वारा साइबर ठगी से रकम प्राप्त करने हेतु म्यूल अकाउंट का संचालन किया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ, परिस्थितिजन्य एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शैलेन्द्र चौहान एवं अनिल कुर्रे को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ पर पता चला कि आरोपी शैलेंद्र चौहान द्वारा बैंक खाता को कमीशन पर लिया जाता था तथा वर्तमान में अनिल कुर्रे के साथ मिलकर महाकाल ऑनलाइन गेमिंग एप में ढाई-ढाई प्रतिशत में ऑनलाइन गेमिंग का कार्य करता था। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 24.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना मे है।आरोपियों के नाम1. शैलेंद्र चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम घटमडवा थाना गिधौरी 2. अनिल कुर्रे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना गिधौरी



