छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
ब्रेकिंग न्यूज
आज दिनांक 25.10.2025 को प्रातः सूचना मिली कि थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम वटगन में एक फल विक्रेता की उसकी घर में ही सिर में प्राणघातक वार करते हुए अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर दी गई है। की सूचना पर थाना पलारी का पुलिस बल द्वारा घटनास्थल ग्राम वटगन पहुंच, घटनास्थल का जांच एवं पंचनामा कार्यवाही प्रारंभ किया गया। साथ ही फॉरेसिंक की टीम द्वारा भी घटनास्थल एवं शव का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। शव ग्राम वटगन के ही अमित गिरी उम्र 45 वर्ष का होना पाया गया, जो की फल विक्रेता का काम करता था। प्रारंभिक जांच एवं पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रवाना करने की कार्यवाही की जा रही है। घटना के वक्त घर में मृतक अकेला था। मृतक की पत्नी एवं बच्चे रात में नाचा कार्यक्रम देखने के लिए ग्राम लटेरा गए हुए थे। प्रकरण में जांच एवं विवेचना कार्यवाही की जा रही है, जिसमें घटना दिनांक 24.10.2025 के रात्रि 10:00 से लेकर दिनांक 25.10.2025 के प्रातः 09:00 बजे के मध्य का होना पाया गया है। अग्रिम कार्यवाही के संबंध में आपको पृथक से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।


