छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
प्रार्थी वेदप्रकाश ध्रुव निवासी ग्राम मधुबन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 06.10.2025 की शाम अपने काले रंग की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्र. CG22 M 1585 से सब्जी खरीदने ग्राम दतरेंगी बाजार गया था, जहां बाजार में स्कूल के पास अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर सब्जी खरीदने बाजार अंदर गया। सब्जी खरीद कर वापस आकर देखा तो, उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था। आसपास पता तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला, जिसे कोई अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 642/2025 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के संबंध में पता तलाश प्रारंभ किया गया, कि इसी बीच सूचना मिली कि एक आरोपी केशव ध्रुव मोटरसाइकिल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। कि सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम टेहका के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी की मोटरसाइकिल को ग्राम दतरेंगी बाजार के पास से चोरी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी से चोरी का मोटरसाइकिल CG22 M1585 को जप्त किया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- केशव उर्फ करन ध्रुव उम्र 23 साल निवासी ग्राम मधुबन थाना भाटापारा ग्रामीण


