छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
संत रामपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से ग्राम डिग्गी में सेवा कार्य संपन्न हुआ ग्राम डिग्गी, पोस्ट शिकारी केसली तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ संत रामपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत ग्राम डिग्गी में पहली बार एक अत्यंत जरूरतमंद और असहाय परिवार को आवश्यक खाद्य एवं घरेलू सामग्री प्रदान की गई।इस सेवा कार्य के माध्यम से गाँव की विधवा महिला तिरिथ बाई कुर्रे (उम्र 40 वर्ष), पति स्व. ललित कुर्रे, को राहत सामग्री दी गई।परिवार में कुल तीन सदस्य हैं। पति के निधन के बाद तिरिथ बाई अपने दो असहाय पुत्रों की देखभाल कर रही हैं। पारिवारिक स्थिति मनीष कुमार 18 वर्ष जन्म से दोनों हाथ-पैर से विकलांग, चलने में असमर्थ और बोल नहीं पाते। विवेक कुमार (16 वर्ष) मानसिक रूप से कमजोर एवं अस्वस्थ।परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। कोई स्थायी आय नहीं है। केवल महतारी वंदना योजना से ₹1000 प्रतिमाह की सहायता प्राप्त होती है। न जमीन है, न पशुधन, न बैंक बैलेंस। शासन की अंत्योदय योजना के अंतर्गत 35 किलो चावल प्रतिमाह प्राप्त होता है। आवास योजना से मकान निर्माणाधीन है, किंतु बाथरूम की सुविधा उपलब्ध नहीं है।राशन व आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।राशन किट में 15 किग्रा पतली चावल, 2.5 किग्रा आटा, 2.5 किग्रा प्याज, 2.5 किग्रा आलू, 1 लीटर सरसों तेल, मसाले, नमक, 2 किग्रा चीनी, चाय, दूध पाउडर, नहाने का साबुन, वाशिंग पाउडर, कपड़े धोने का साबुन, 4 प्रकार की दालें, बेसन, दालिया आदि शामिल थे।इसके अतिरिक्त कपड़े (बच्चों हेतु 2-2 जोड़ी शर्ट-पेंट), 1 जोड़ी चप्पल, गैस सिलेंडर रीफ़िल, 3 थाली, 3 ग्लास, कड़ाही, चम्मच और स्टैंड पंखा भी प्रदान किया गया।लाभार्थी एवं ग्रामीणों की भावनाएं संत रामपाल जी महाराज मेरे घर के लिए भगवान बनकर आए हैं, मेरी सभी समस्याओं का समाधान कर दिए हैं।तिरिथ बाई कुर्रे लाभार्थी जीवन भर बेटी की मदद के लिए पैर छूकर प्रणाम।तिलूराम कुर्रे ग्रामीण इस तरह गरीबों के घर जाकर सेवा देने वाले संत पहली बार देखे हैं, संत रामपाल जी महाराज को प्रणाम।रोहित टंडन ग्रामीण अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत यह सेवा संत रामपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से समाज में मानवीयता, करुणा और सहयोग की मिसाल प्रस्तुत कर रही है।


