छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज *दिनांक 30.09.2025 को मुहल्ले में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।आज दिनांक 30.09.2025 को समाधान सेल में सूचना मिला की *एक आरोपी द्वारा हथनीपारा वार्ड भाटापारा में धारदार चाकू दिखाते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाया जा रहा है। की सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थल पहुंच कर आरोपी प्रकाश साहू को हिरासत में लिया गया तथा आरोपी से एक धारदार चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 527/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपी- प्रकाश साहू उम्र 25 साल निवासी हथनीपारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर



