छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
थाना पलारी में पदस्थ सहायक आरक्षक राजेंद्र ठाकुर एवं आरक्षक कृष्णा यादव द्वारा मानवता का परिचय देते हुए एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का संपूर्ण विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। कल दिनांक 26.09.2025 को ग्राम कोदवा में सड़क दुर्घटना में उक्त अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का देहांत हो गया था जिसका शव पंचनामा करवाई पश्चात पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए पलारी नगर लाया गया। मृतक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति के किसी प्रकार से वारिशान उपस्थित नहीं होने से आरक्षक राजेंद्र ठाकुर एवं आरक्षक कृष्णा यादव द्वारा उक्त अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात दिनांक 27.09.2025 को दोनों पुलिस स्टाफ के द्वारा सम्मान पूर्वक मृतक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर कफन-दफन किया गया।


