छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
पटेल समाज तहसील इकाई कुरूद का वार्षिक अधिवेशन तहसील भवन कुरूद में बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती शाकंभरी देवी एवं भगवान श्री रामचंद्र जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पमाला और चंदन वंदन के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजराम पटेल जी उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश सलाहकार श्री बंशीलाल पटेल जी, संरक्षक श्री बैशाखू राम पटेल जी, श्री हुलास राम पटेल जी, तहसील अध्यक्ष श्री धनेश्वर प्रसाद पटेल जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल कमलवंशी जी सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।मुख्य अतिथि श्री तेजराम पटेल जी ने अपने उद्बोधन में समाज में शिक्षा के प्रसार, संगठन की मजबूती, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा शाकाहार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।वहीं तहसील अध्यक्ष श्री धनेश्वर प्रसाद पटेल जी ने समाज के विकास हेतु सभी को सक्रिय सहभागिता निभाने, नारी शक्ति एवं युवा शक्ति को आगे बढ़ाने तथा सात्विक जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।सभा के दौरान वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री बंशीलाल पटेल जी ने समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करने और सशक्त समाज निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।इस अधिवेशन में समाज के विभिन्न पदाधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।







