तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह योजना गरीबों के जीवन में स्थिरता, विश्वास और खुशहाली का आधार बनी – शिवलाल लकड़ा
सरायपाली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महासमुन्द के जिला उपाध्यक्ष शिवलाल लकड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि कल्याण योजना वास्तव में प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन में आशा की नई किरण बनकर उभरी है।उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में सुशासन सरकार ने 4.95 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों के खातों में 495 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित कर उन्हें मजबूत आर्थिक संबल प्रदान किया है। प्रत्येक भूमिहीन कृषक को 10,000 रुपये की सहायता राशि देकर सरकार ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी नई ऊर्जा दी है। लकड़ा ने कहा कि इस योजना से विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के कमजोर, गरीब एवं जरूरतमंद हितग्राही व्यापक रूप से लाभान्वित हुए हैं। यह पहल उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के साथ-साथ उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का सार्थक प्रयास है।उन्होंने आगे कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि गरीब, श्रमिक एवं वंचित वर्ग के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच, प्रतिबद्धता और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। इससे हजारों परिवारों के जीवन में स्थिरता, विश्वास और खुशहाली का संचार हुआ है।अंत में शिवलाल लकड़ा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनकल्याणकारी पहल समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।


