तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल

*ईएसओ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल ने राज्यपाल रमन डेका से की सौजन्य मुलाकात,
सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा ।*सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय संगठन ESO India के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल ने रमन डेका,राज्यपाल छत्तीसगढ़ से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन के सामाजिक कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं युवाओं की भूमिका को लेकर संगठन को विस्तार करने से चर्चा की गई।मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल ने राज्यपाल को बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों बलौदा बाजार में शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांगजनों की सहायता, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद, युवाओं को मार्गदर्शन तथा जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईएसओ इंडिया का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल ने राज्यपाल को संगठन द्वारा हाल ही में किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी, जिनमें दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल दिलाने की पहल, गरीब परिवारों को सहायता, विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण, तथा गांवों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संगठन भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में और बड़े स्तर पर कार्य करने की योजना बना रहा है।राज्यपाल रमन डेका ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा सबसे बड़ा कार्य है और जब युवा इस दिशा में आगे आते हैं तो समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना एक सराहनीय पहल है। राज्यपाल ने संगठन विस्तार करने के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में प्रशासन का सहयोग भी मिलता रहेगा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल ने राज्यपाल ने संगठन को विस्तार मजबूत कर उनका आभार व्यक्त किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और समाजहित में आगे भी मिलकर कार्य करने पर सहमति बनी।


