ब्लॉक नोडल प्रेमचंद साव के नेतृत्व में चयन, छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन


बसना (बसन्त साहू)
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के विद्यार्थियों ने एक बार फिर नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत बसना विकासखंड से 20 छात्र-छात्राओं के इनोवेटिव आइडिया का चयन किया गया है।यह चयन जिला शैक्षिक एवं विज्ञान परिषद महासमुंद के बसना ब्लॉक नोडल प्रेमचंद साव के नेतृत्व में किया गया। चयन प्रक्रिया में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर तथा विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।चयनित प्रत्येक छात्र को अपने नवाचारी प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। इस प्रकार बसना विकासखंड के चयनित विद्यार्थियों को कुल मिलाकर 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हुई है।उल्लेखनीय है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के माध्यम से भारत सरकार प्रतिवर्ष स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनके अभिनव विचारों को प्रोत्साहित करती है।
बसना से चयनित छात्र-छात्राएं
बसना विकासखंड से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें पीएमश्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल बसना से तान्या साहू, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल से पल्लवी सिदार, मुनगाडीह से रितु लहरे, अंकोरी से करन डड़सेना व पायल निषाद, ढूटीकोना से बबिता चौहान व हेमलता सिदार, दुलारपाली से बबली जायसवाल, प्रिंस साहू व बिपाशा चौहान, उमरिया से संतोषी दीवान, माधोपाली से समीर कुमार भारती, कन्या शाला बड़े साजापाली से नेहा साहू, लोहड़ीपुर से सुधांशु मोहंती, बरपेलाडीह से अमित बाघ, सलखंड से अंशिका सिदार,वहीं शासकीय हाई स्कूल ढूटीकोना से वेदिका साहू, हाई स्कूल खोगसा से लता दीवान तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना से भूमिका साव व रूखमणी का चयन किया गया है।
प्रोटोटाइप बनाकर जिला विज्ञान प्रदर्शनी में देंगे प्रस्तुति
चयनित विद्यार्थी प्राप्त राशि से अपने इनोवेटिव आइडिया को प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करेंगे और जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रस्तुति देंगे। जिला स्तर से चयनित होने वाले प्रोजेक्ट को आगे राष्ट्रीय प्रदर्शनी तक पहुंचने का अवसर मिलता है, जहां विभाग द्वारा पेटेंट, स्टार्टअप और तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 60 सर्वश्रेष्ठ नवाचारों को सम्मानित किया जाता है।
नवाचार से विकसित होगी वैज्ञानिक सोच
इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और शोध के प्रति रुचि विकसित होती है, जिससे वे भविष्य में वैज्ञानिक और शोधकर्ता बनने के लिए प्रेरित होते हैं।वहीं बीआरसीसी अनिल सिंह साव ने बताया कि चयन के लिए नवीनता, समाज के लिए उपयोगिता, पर्यावरण के अनुकूलता, आसान उपयोग और वर्तमान तकनीक से बेहतर होने जैसे मानकों को आधार बनाया गया।
सभी चयनित विद्यार्थियों को मिली शुभकामनाएं

इंस्पायर अवार्ड मानक में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला नोडल अधिकारी एवं जिला शैक्षिक एवं विज्ञान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, बीआरसीसी अनिल सिंह साव, एपीसी सुबोध कुमार तिवारी, सम्पा बोस, महासमुंद ब्लॉक नोडल खेमराज साहू, पिथौरा ब्लॉक नोडल विवेक वर्मा, सरायपाली ब्लॉक नोडल निर्मल प्रधान, बसना ब्लॉक नोडल प्रेमचंद साव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक अमित चौरासिया, समन्वयक आरिफ बेग, डिजेंद्र कुर्रे, एफएलएन नोडल शरण कुमार दास सहित सभी प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


