
बसना। 6 मार्च 2026 शुक्रवार

क्षेत्र के ग्राम छुईपाली में भाजपा संगठन के तत्वावधान में आयोजित जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रमिकों के बीच विकास का संकल्प गूंजता नजर आया। कार्यक्रम में बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने गांव पहुंचकर श्रमिक भाइयों, बहनों और माताओं से आत्मीय संवाद किया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के मार्गदर्शन, सांसद रूपकुमारी चौधरी के सहयोग, जननायक डॉ. संपत अग्रवाल की प्रेरणा तथा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू के संगठनात्मक निर्देशन में विकास और जनसेवा का अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में ग्रामीणों को विकसित भारत रोजगार व आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 125 दिन के गारंटीकृत रोजगार की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, श्रमिकों को गांव में ही सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना और गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से गांवों में सड़क निर्माण, तालाबों का जीर्णोद्धार, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के कार्य किए जाएंगे। इससे जहां ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा, वहीं गांवों का सतत और स्थायी विकास भी संभव हो सकेगा।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी सरकार की योजनाओं के प्रति भरोसा जताया और कहा कि यदि योजनाओं का सही क्रियान्वयन हुआ तो गांव में ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन की समस्या कम होगी। उपस्थित ग्रामीणों ने गांव के विकास, जल संरक्षण, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सामूहिक संकल्प भी दोहराया।इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री सरोज पटेल, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला चौधरी, मंत्री अरुण स्वर्णकार, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामलाल बढ़ाई तथा सोशल मीडिया प्रभारी आयुष अग्रवाल की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।ग्राम छुईपाली में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान विकास, रोजगार और जनभागीदारी को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने भी विश्वास जताया कि शासन की योजनाओं के माध्यम से गांवों में विकास की नई राह खुलेगी और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।


