छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
सर्व सहमति से देवेंद्र वर्मा बने अध्यक्ष पर नियुक्ति किया गया।समाज को एकजुट करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय छत्तीसगढ़ | 8 जनवरी 2026कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन आज दिनांक 08 जनवरी 2026 (गुरुवार) को सर्व सहमति से सम्पन्न हुआ। निर्णय अनुसार नवनियुक्त अध्यक्ष के पद पर देवेंद्र वर्मा को शाम 05:00 बजे से कार्यभार सौंप दिया गया है।इस अवसर पर मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। नई कार्यकारिणी में मंडल संरक्षक श्री शंकर लाल वर्मा,श्री रामकुमार वर्मा, श्री मोहन लाल वर्मा, दयाराम वर्मा,मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष संतराम वर्मा, उपाध्यक्ष श्री खीकराम वर्मा, श्री कमलेश्वर वर्मा, श्री रूपनारायण वर्मा, श्री देवनारायण वर्मा, सचिव श्री राजकुमार वर्मा, सह सचिव श्री योगेश वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री शिवकुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष भोजराम वर्मा, महासचिव श्री संतोष वर्मा, श्री अजय वर्मा, श्री सरकार वर्मा सलाहकार श्री वीरेंद्र वर्मा, श्री हरलाल वर्मा, मीडिया प्रभारी श्री बद्री वर्मा, श्री हालदार वर्मा, श्री पवन वर्मा, श्री दिलीप वर्मा, श्री वीरेंद्र वर्मा , संगठन मंत्री श्री गोकुल वर्मा, श्री राजा वर्मा, श्री मुन्ना लाल वर्मा, श्री कृष्ण वर्मा,महामंत्री श्री गुड्डा कौशिक, श्री उपेंद्र कश्यप, श्री शिव वर्मा श्री पूनम वर्मा, एवं संचार मंत्री श्री राम गोपाल वर्मा,हरीश वर्मा , श्री बिहारी वर्मा, श्री राजू वर्मा, प्रवक्ता श्री चंद्रभान वर्मा श्री रवींद्र वर्मा, श्री सूर्या वर्मा, श्री मनोज वर्मा, आमंत्रित सदस्य श्री पवन राय सागर, श्री धरमलाल वर्मा, श्री राम प्रसाद वर्मा, श्री कमलेश कश्यप, श्री राम प्रसाद वर्मा, श्री रामप्रसाद वर्मा,श्री भुवनेश्वर वर्मा, श्री हरिशंकर वर्मा, श्री जागेश्वर वर्मा, श्री वेद वर्मा, श्री अनिल वर्मा,जैसे महत्वपूर्ण पदों पर समाज के सक्रिय, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया।नवगठित कार्यकारिणी से समाज में संगठनात्मक एकता, सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भागीदारी तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मंच के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त सदस्य अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे।कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में समाजहित से जुड़े कार्यक्रम, बैठकें एवं जनकल्याणकारी गतिविधियाँ और अधिक सक्रिय रूप से संचालित की जाएंगी।समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।




