Oplus_131072
छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
श्री आशीष पटेल को सौंपी गई संगठन की कमान अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन (ईएसओ इंडिया) ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को नई दिशा देने हेतु श्री आशीष पटेल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री अनिल याग्निक जी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री राजकुमार चक्रवर्ती जी की सर्वसम्मत सहमति से की गई है।श्री आशीष पटेल लंबे समय से संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता,कार्यकुशलता, दूरदर्शी सोच एवं नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री आशीष पटेल के सशक्त एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में ईएसओ इंडिया का संगठनात्मक विस्तार तीव्र गति से होगा। इंजीनियरिंग छात्रों, युवाओं एवं समाजहित से जुड़े मुद्दों पर संगठन और अधिक मजबूती, प्रभावशीलता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं नया संकल्प प्राप्त होगा।नियुक्ति की घोषणा के साथ ही प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया। सभी ने श्री आशीष पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल, सशक्त एवं ऐतिहासिक कार्यकाल की कामना की है।

