छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
कोरबा।कर्मचारी प्रकोष्ठ मरार पटेल महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन दिनांक 21 दिसंबर 2025 को रेकी, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार की रणनीति तथा संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री नागेश्वर पटेल, मरार पटेल महासंघ के अध्यक्ष माननीय श्री बरत राम पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आत्मा नारायण पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव श्री केशव पटेल, कोरबा जिला संयोजक श्री रामफल पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन की एकता, समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित करने तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के संकल्प के साथ किया गया।



