ए एस एसोसिएशन की टीम ने बच्चों को दिया डिजिटल सुरक्षा का शक्तिशाली संदेश ।

छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज
प्रधान संपादक
कैप्सटन स्कूल में आज ए एस एसोसिएशन के सहयोग से एक बड़े स्तर पर साइबर सिक्योरिटी सेमिनार एवं डिजिटल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कैप्सटन स्कूल के डायरेक्टर श्री दीपक अब्राहम, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना और नई पीढ़ी को डिजिटल रूप से सुरक्षित और सक्षम बनाना था।कार्यक्रम में शामिल ए एस एसोसिएशन की विशेषज्ञ टीम इस महत्वपूर्ण सेमिनार में ए एस एसोसिएशन के प्रतिष्ठित पदाधिकारी एवं साइबर विशेषज्ञ उपस्थित रहे साइबर एक्सपर्ट आयुष चौरसिया,सीईओ धनश्री,सीएमओ मोनिका,आईटी हेड एमडी मोदावीर साइबर सिक्योरिटी आईटी क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजर आशीष पटेल इन सभी विशेषज्ञों ने छात्रों को महत्वपूर्ण डिजिटल सुरक्षा विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया ।जिनमें शामिल थेफिशिंग अटैकऑनलाइन फ्रॉड फेक कॉल्स एवं स्कैम सोशल मीडिया सिक्योरिटी पासवर्ड प्रोटेक्शन साइबर बुलिंग से बचावडिजिटल फुटप्रिंट मैनेजमेंट सुरक्षित इंटरनेट उपयोग लाइव उदाहरण और वास्तविक केस स्टडीज़ सेमिनार के दौरान लाइव डेमो वीडियो प्रैक्टिकल्स और वास्तविक साइबर केस स्टडीज़ के माध्यम से बताया गया कि कैसे छोटी-सी ऑनलाइन गलती भी बड़े साइबर खतरे में बदल सकती है, और कैसे सही जागरूकता इन खतरों से बचा सकती है।सेमिनार का मुख्य संदेशहर छात्र बने साइबर स्मार्ट सुरक्षित डिजिटल भारत की ओर एक मजबूत कदम इंटरएक्टिव सत्र और आभार कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने साइबर टीम से सीधे सवाल पूछे और विशेषज्ञों ने अत्यंत सरल भाषा में उनके सभी प्रश्नों का समाधान दिया, जिससे सेमिनार और भी प्रभावी और इंटरैक्टिव बन गया।स्कूल प्रबंधन ने ए एस एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में ऐसे सेमिनार अत्यंत आवश्यक हैं। भविष्य में भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ।






