छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
डॉ. प्रदीप वर्मा (MD Medicine) के निर्देशन में सैकड़ों मरीजों को मिला लाभसामाजिक दायित्व और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए वर्मा नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. प्रदीप वर्मा (MD Medicine) ने आरोग्यम क्लिनिक में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।शिविर में आसपास के गाँवों और शहर क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विभिन्न रोगों की जाँच, परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।शिविर का उद्देश्य था हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा पहुँचाना,स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और समय पर उपचार के महत्व को समझाना। शिविर में की गई प्रमुख जाँच एवं उपचार सेवाएँशिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कई रोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें प्रमुख शामिल हैं।श्वास एवं दमा रोग साँस फूलना, एलर्जी, दमा, खाँसी की विस्तृत जाँच तुरंत राहत देने वाली दवाईयों का वितरण हृदय रोग (Cardiac Care)ब्लड प्रेशर चेक हृदय संबंधी समस्याओं की प्राथमिक जाँच दिल की स्वास्थ्य सुरक्षा पर महत्वपूर्ण परामर्श पेट एवं लिवर संबंधी रोग गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, कब्ज लिवर एंजाइम असंतुलन एवं फैटी लिवर के लक्षणों की जाँचउचित उपचार सलाह किडनी रोग (Kidney Checkup) पेशाब संबंधी समस्याएँ।किडनी इंफेक्शन एवं अन्य लक्षणों की जाँच सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सामान्य रोगों का उपचार निःशुल्क दवा वितरण जीवनशैली सुधार व स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी जागरूकता। शिविर में उपस्थित चिकित्सक एवं सहयोगीगण शिविर की सफलता में कई अनुभवी डॉक्टरों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा:डॉ. प्रदीप वर्मा (MD Medicine) निदेशक, वर्मा नर्सिंग होम,डॉ.सुखीराम पटेल ,डॉ. चम्पा देवी पटेल,भागवत,परदेशी,नीरज,आशी,दिव्या , इन सभी के संयुक्त प्रयासों से शिविर अत्यंत सफल व लाभकारी सिद्ध हुआ। स्थानीय नागरिकों से मिला अत्यधिक सहयोग और आभार शिविर में आये सभी मरीजों ने डॉक्टरों और टीम द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की।क्लिनिक टीम ने कहा कि आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे,ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।








