

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
गांव की सड़क से मुख्य मार्ग में मुड़ते ही हादसा

सिंघोड़ा थाना की पुलिस स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक गंभीर घायल, वाहन पेड़ से जा टकराया
बसना।
बसना-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक गंभीर सड़क हादसे में ग्राम जीराडबरी निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी मोटरसाइकिल से गांव से बसना की ओर आ रहा था और गांव की सड़क से मुख्य मार्ग पर मुड़ रहा था।मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही युवक मुख्य मार्ग पर पहुंचकर बसना की ओर बढ़ा, उसी दौरान बसना से बिलासपुर की ओर जा रही सिंघोड़ा थाना की पुलिस स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घायल युवक की पहचान गुरुचरण मलिक (29 वर्ष), पिता प्रमोद मलिक, निवासी ग्राम जीराडबरी के रूप में हुई है। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नगर के अग्रवाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

वर्तमान में उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 पीजी 3515 सिंघोड़ा थाना प्रभारी का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी किसी आवश्यक कार्य से बिलासपुर जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वे अन्य वाहन से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है।



