
🟦 मन की बात: वैश्विक चुनौतियों के बीच राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक – डॉ. संपत अग्रवालबसना,

महासमुंद।
प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण का प्रसारण आज हुआ। इस अवसर पर बसना विधायक Dr. Sampat Agrawal ने अपने विधानसभा कार्यालय में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया।कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद वैश्विक चुनौतियों के बीच राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक प्रभावी मार्गदर्शक है। उन्होंने विशेष रूप से वैश्विक ऊर्जा संकट पर प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त चिंता का समर्थन करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में जारी तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे समय में अफवाहों से बचने और देशवासियों से एकजुट रहने की अपील अत्यंत महत्वपूर्ण है।डॉ. अग्रवाल ने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी कुशल कूटनीति का परिणाम है कि विदेशों में बसे करोड़ों भारतीय सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर भारतीय नागरिक के प्रति गहरी जिम्मेदारी का भाव रखते हैं।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने ‘मन की बात’ के माध्यम से युवाओं को दिए गए संदेश पर जोर देते हुए कहा कि ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ जैसे अभियान देश की युवा शक्ति को नवाचार एवं आधुनिक तकनीक से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यही युवा शक्ति विकसित भारत की असली नींव है।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा तटीय समुदायों और स्थानीय नवाचारों का उल्लेख यह दर्शाता है कि उनकी सोच समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है। बसना विधानसभा क्षेत्र में भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।डॉ. अग्रवाल ने अंत में कहा कि ‘मन की बात’ हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित एवं समाज कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, पार्षद आशीष साहू, राकेश डड़सेना, राधेश्याम नायक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कामेश बंजारा, महेंद्र सिंह अरोरा “पिंटू”, अमृत चौधरी, आकाश सिन्हा, नरेंद्र बोरे, पूर्णानंद मिश्रा, विजय पटेल, गोपेश डड़सेना, अरुण साहू, विकास वाधवा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


