छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

नगर में आज पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुईं। उनके नगर आगमन पर रेस्ट हाउस में नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान नगर के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति का आग्रह किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि वर्तमान समय में नगर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मजबूत निगरानी व्यवस्था से असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से अपराध की घटनाओं में कमी आएगी, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सकेगी तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने में सुविधा मिलेगी।अंत में अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद महोदया के सहयोग से यह महत्वपूर्ण योजना शीघ्र ही मूर्त रूप लेगी, जिससे नगर की सुरक्षा एवं विकास को नई दिशा मिलेगी।


