छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

आमाखोहा/पहंदा। ग्राम आमाखोहा निवासी 5 वर्षीय बालक निखिल केवट, पिता श्री देवनारायण केवट, की महानदी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निखिल अपनी नानी के घर ग्राम पहंदा (आमखोवा) में रह रहा था।बताया जा रहा है कि खेलते समय वह नदी किनारे पहुंच गया और अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और तत्काल पानी से बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही गोपाल एंबुलेंस सेवा के माध्यम से बालक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों गांवों में शोक की लहर व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा बच्चों की निगरानी को लेकर विशेष अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे।


