छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट खातेदारों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम कुम्हारी निवासी आरोपी लक्ष्मी नारायण पटेल को हिरासत में लिया गया है, जिसके द्वारा आईडीबीआई के खाता का प्रोपराइटर लक्ष्मी नारायण पटेल द्वारा अपने खाते को साइबर फ्रॉड में म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया जाना पाया गया। उक्त खाता में अल्प अवधि दिनांक 24.06.2025 से 01.07.2025 तक करोड़ों रुपए का अनाधिकृत लेनदेन किया गया है। सांथ ही उक्त खाता के विरुद्ध कुल 61 ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत भी दर्ज है। जिस पर जांच उपरांत खाताधारक लक्ष्मी नारायण पटेल द्वारा आपराधिक षड्यंत्र करते हुए धोखाधड़ी का अपराध करना पाए जाने से उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 763/2025 धारा 317(4),318(4),61(2) के बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लक्ष्मी नारायण पटेल को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर यह पता चला कि- उसका 07-08 माह पूर्व एक अन्य आरोपी से मुलाकात हुआ था, जिससे अपनी आर्थिक परेशानी बताने पर उसके द्वारा ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग एवं म्यूल अकाउंट के बारे में बताया गया। दूसरे आरोपी ने कहा कि करंट अकाउंट जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी का करोड़ों रूपयों का लेनदेन होता है, वैसे ही अकाउंट की जरूरत रहती है। वह ऐसे अकाउंट में आए हुए रकम में से कमीशन के रूप में आपको पैसा मिलेगा, कहने पर आरोपी द्वारा अपना बैंक खाता खुलवाया गया, जिससे कमीशन के रूप में उसे पैसा मिलता था। इसके अलावा आरोपी लक्ष्मी नारायण पटेल जयपुर भी गया था, जहां वह एक फ्लैट में रुका था वहां अन्य आरोपियों के साथ ऑनलाइन ठगी का कार्य किया, जिसमें कमीशन के रूप में ₹20,000 आरोपी लक्ष्मी नारायण पटेल को मिला था। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 20.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपी- लक्ष्मी नारायण पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हारी थाना गिधौरी

