छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
शामिल हुई भिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरे
वन ग्राम बड़गांव में आज नशा मुक्ति अभियान की वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविताप्राण लहरे जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम में विधायक कविताप्राण लहरे जी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।सर्वप्रथम भारत माता की छायाचित्र पर पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम कि शुभारंभ की गई। इस दौरान श्रीमती कविताप्राण लहरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को खोखला करता है, इसलिए इसे छोड़ने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी है।उन्होंने युवाओं से नशा छोड़कर शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के कार्यकर्ताओं को उनकी सतत पहल और सामाजिक जागरूकता गतिविधियों के लिए बधाई दी।


