छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
ग्राम कुम्हारी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष (पूर्व कैबिनेट मंत्री) माननीय रामकुमार पटेल विशेष रूप से पहुँचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत का जाना सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जीवन के आदर्श, कार्य और विचार आने वाली पीढ़ियों को हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा का संचालन राजस्व ग्राम कृष्णा चरण पटेल प्रदेश महामंत्री आशीष पटेल, राजाराम पटेल, हरि पटेल, दिनेश पटेल राम मोहन पटेल धनंजय पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन द्वारा व्यक्त किया गया।





