
बसना में स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात: अग्रवाल नर्सिंग होम में यूरोलॉजी, गठिया एवं ईएनटी विशेषज्ञों के विशेष शिविर आयोजित

बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना द्वारा विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में मरीजों को परामर्श, जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार 08 मई 2026, शुक्रवार शाम 5 बजे से यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे। शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट, मूत्र संक्रमण, पेशाब संबंधी समस्याएं, पुरुष बांझपन, किडनी कैंसर तथा पीडियाट्रिक यूरोलॉजी जैसी बीमारियों का इलाज एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जांच शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही बीपीएल एवं आयुष्मान कार्ड धारकों को विशेष सुविधा दी जाएगी।

इसी दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन जैन द्वारा विशेष परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर में गठिया, जोड़ों का दर्द, सूजन, अकड़न, ऑटोइम्यून बीमारियों, मांसपेशियों की कमजोरी एवं लंबे समय से दर्द की समस्या से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉ. नमन जैन अब प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को बसना में अपनी सेवाएं देंगे।वहीं 10 मई 2026 को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी द्वारा विशेष ईएनटी शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कान के संक्रमण, टॉन्सिल, नाक की एलर्जी, सांस संबंधी समस्या, थायराइड, सुनने की जांच एवं हियरिंग एड सुविधा सहित विभिन्न रोगों का उपचार एवं ऑपरेशन किया जाएगा। दूरबीन द्वारा जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय पूर्व पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 जारी किए गए हैं।





