छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधियों की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप अथवा कॉल के माध्यम से दी जा सकती है। समाधान सेल के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में लगातार सफलता प्राप्त हो रही है।इसी क्रम में दिनांक 04.04.2026 को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा ग्राम जंगलोर एवं नहर पुलिया पलारी के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।आरोपियों से दो अलग-अलग मामलों में कुल ₹12,400 मूल्य की 12 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 100 पाव देशी मसाला शराब जप्त की गई। साथ ही आरोपी विनीत धृतलहरे से एक सोल्ड स्कूटी वाहन भी जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी विनीत धृतलहरे का नाम थाना पलारी में गुंडा बदमाश सूची में भी दर्ज है।आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई।गिरफ्तार आरोपियों के नाम —विनीत धृतलहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अमेरा, थाना पलारीचितेश्वरी खंडेलवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम जंगलोर, थाना पलारी



