छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा एक अति गरीब परिवार की महत्वपूर्ण समस्या का समाधान करते हुए मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ीपार निवासी बलराम यादव के परिवार में लंबे समय से उनके पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था।बताया गया कि बलराम यादव के परिवार में पति-पत्नी सहित तीन बेटियां और एक बेटा है। उनके पुत्र निखिल का जन्म 26 दिसंबर 2016 को हुआ था, लेकिन पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने और जानकारी के अभाव के कारण अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन सका था।जैसे ही इस समस्या की जानकारी भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला कार्यालय को प्राप्त हुई, संगठन के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी एकत्रित की। इसके बाद जिला चिकित्सालय पहुंचकर पूरी प्रक्रिया को पूर्ण कराया और आज बलराम यादव के पुत्र निखिल का जन्म प्रमाण पत्र परिवार को सौंप दिया गया।इस सराहनीय कार्य के लिए बलराम यादव एवं उनके पूरे परिवार ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि भगवती मानव कल्याण संगठन पिछले 13 वर्षों से जिले में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। सदगुरुदेव परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज के मार्गदर्शन में संगठन द्वारा नियमित रूप से दुर्गा आरती एवं चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है तथा नशा मुक्ति अभियान चलाते हुए जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों की निरंतर सहायता की जा रही है।


