तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल

ईएसओ इंडिया के प्रदेश महामंत्री तिलक राम पटेल पिथौरा पहुंचकर श्री रमेश सिन्हा के पूज्य पिताजी स्वर्गीय जगदीश सिन्हा के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए
इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की एवं गहरी संवेदना व्यक्त की।
दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर रामायण कथा का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति भाव से कथा श्रवण किए। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
तिलक राम पटेल ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश सिन्हा एक सरल एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे, जिनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।


