Exif_JPEG_420
तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल

डोंगरीपाली के मां खल्लारी मंदिर में चैत्र नवरात्रि कार्यक्रम का भव्य समापन
नौ दिनों तक चला पूजा, पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनपिथौरा। पिथौरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरीपाली स्थित मां खल्लारी मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन अंतिम दिवस विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन-पूजन, कन्या पूजन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ किया गया।नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक मंदिर में प्रतिदिन माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना, दुर्गा पाठ, आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।समापन अवसर पर कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन, महिला मंडल, युवा समिति, मंदिर समिति एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति, ग्राम पंचायत डोंगरीपाली एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। धार्मिक आयोजन के समापन पर ग्रामवासियों ने मां खल्लारी से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


