
महासमुंद।

जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमरी नाका में पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में नगदी रकम बरामद की गई। पुलिस ने सफेद रंग की होंडा कार से 75 लाख रुपये नकद परिवहन करते दो व्यक्तियों को पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 मार्च 2026 को टेमरी नाका में पुलिस टीम द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान खरियार रोड (ओडिशा) की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा कार क्रमांक OD 05 PB 2122 को रोककर तलाशी ली गई। कार में चालक राजेन्द्र महानंद (27 वर्ष) निवासी मुंडापला थाना बेलपला जिला बलांगीर (ओडिशा) तथा उसके बगल में बैठे महाप्रज्ञ जैन (47 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02 डेली मार्केट कांटाबांजी थाना कांटाबांजी जिला बलांगीर (ओडिशा) सवार थे।पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर बीच की सीट में रखे नीले रंग के बैग से 500-500 रुपये के नोटों के 150 बंडल बरामद हुए। प्रत्येक बंडल में 100 नोट थे, जिनकी कुल रकम 75 लाख रुपये पाई गई। पूछताछ के दौरान महाप्रज्ञ जैन ने बताया कि यह राशि सोना-चांदी के व्यापार के लिए कांटाबांजी से रायपुर स्थित मनोहर मका एंड कंपनी एवं 60 ज्वेलर्स को देने के लिए ले जाई जा रही थी।पुलिस द्वारा नगदी राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नगद राशि, कार एवं एक मोबाइल फोन सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली।जप्त संपत्ति में शामिल हैं –होंडा कार क्रमांक OD 05 PB 2122 (अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये)500 रुपये के नोटों के 150 बंडल (कुल 75 लाख रुपये)एक मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10 हजार रुपये)पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


