छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
कसडोलनगर पंचायत कसडोल के अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने सोमवार को बलौदाबाजार जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष साहू ने कलेक्टर शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।मुलाकात के दौरान नगर के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा कसडोल नगर में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने नगर की आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास तथा जनसुविधाओं से संबंधित विभिन्न मांगों से कलेक्टर को अवगत कराया।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने नगर पंचायत के विकास कार्यों में प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।इस अवसर पर नगर साहू संघ के अध्यक्ष गुनीराम साहू, सभापति रामाधीवर, अजय साहू तथा सभापति प्रतिनिधि दीपक पटेल भी उपस्थित रहे।


