तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द

छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल
राज्यसभा चुनाव 2026 कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया उम्मीदवार, सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया
आभारकांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा के चुनाव 2026 के लिए अनुमोदित उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ से श्रीमती फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया गया है।इस घोषणा पर सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर कांग्रेस ने आदिवासी समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला हितैषी पार्टी है, जहां सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा जाता है।मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राहुल गांधी जी, के.सी. वेणुगोपाल जी तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आदिवासी महिला को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर आदिवासी समाज को सम्मान दिया है।उन्होंने सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए राज्यसभा उम्मीदवार श्रीमती फूलो देवी नेताम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।


