तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द

छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज चैनल
शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता का संगम — प्राथमिक शाला दर्राभांठाआज
महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा में भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर जी, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री लालकुमार पटेल जी तथा मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा जी का आकस्मिक आगमन हुआ।अतिथियों ने नन्हे विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनके ज्ञान, आत्मविश्वास एवं बौद्धिक क्षमता का अवलोकन किया। कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों द्वारा 20 तक सीधी-उल्टी गिनती, फटाक पहाड़ा तथा गुणा-भाग, BODMAS, LCM एवं LCF जैसे विषयों की सहज एवं प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित सभी जनों को आश्चर्यचकित कर दिया। यह स्पष्ट हुआ कि विद्यालय में शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि गुणवत्ता, अनुशासन और उत्कृष्टता का जीवंत उदाहरण है।प्रधान पाठक दयासागर नायक एवं शिक्षिका श्रीमती डिमेश चौहान के समर्पित नेतृत्व, सतत परिश्रम और दूरदर्शी मार्गदर्शन से विद्यालय निरंतर नई उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है।गौरव का विषय है कि इसी विद्यालय से 8 विद्यार्थियों का एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, 2 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय, 5 विद्यार्थियों का नवोदय उत्कर्ष विद्यालय तथा 2 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल में चयन हुआ है। आगामी सत्र में भी उत्कृष्ट परिणामों की प्रबल संभावना विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा को प्रमाणित करती है।क्षेत्र के 9 ग्रामों सहित बसना विकासखंड के विद्यार्थी भी यहाँ अध्ययनरत हैं, जो विद्यालय के प्रति समाज के अटूट विश्वास और बढ़ती प्रतिष्ठा का परिचायक है।अंत में अतिथियों ने समस्त विद्यालय परिवार को उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए होली पर्व की हार्दिक बधाई प्रेषित की।निस्संदेह, दर्राभांठा प्राथमिक शाला आज शिक्षा, संस्कार और सफलता का प्रेरणादायी केंद्र बन चुकी है।


