छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
टुण्डरी।सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल टुंडरी में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर वार्षिकोत्सव, करियर मार्गदर्शन एवं सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन दिनांक 09 फरवरी 2026 (सोमवार) को विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर विद्यालय की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा हाई स्कूल/अंग्रेजी माध्यम प्रारंभ होने की उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करना, मेधावी छात्रों एवं समाजसेवियों को सम्मानित करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सारंगढ़–बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हृदजीत वर्मन जी (रा.प्र.से.) रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री श्रवण कुमार टंडन जी (रा.प्र.से.) मनोज वर्मा परिक्षेत्र प्रवक्ता,गिधौरी परिक्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे. आर. डहरिया जी ने की।समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा अधिकारियों, समाजसेवियों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों एवं सही करियर चयन पर मार्गदर्शन दिया।विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का सफल आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल टुण्डरी एवं कनोजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।





