तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

**बसना में 4.29 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक ‘नालंदा परिसर’, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया भूमिपूजन**
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी 4.29 करोड़ की बड़ी सौगात, बसना में तैयार होगा नालंदा परिसर**विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों से बसना को मिली ‘नालंदा परिसर’ की सौगात, छात्रों के भविष्य निर्माण में बनेगा मील का पत्थर**विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी आधारशिला,मुख्यमंत्री साय और डिप्टी सीएम साव के प्रति जताया आभार**429 लाख की लागत से संवरेगा बसना का शैक्षणिक ढांचा, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले- यह केवल भवन नहीं, ज्ञान का मंदिर है**शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा नालंदा परिसर: विधायक डॉ संपत अग्रवाल**बसना*। बसना विधानसभा के विकास इतिहास में रविवार का दिन एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की दूरगामी सोच और सक्रिय प्रयासों के परिणामस्वरूप नगर को 429.22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ‘नालंदा परिसर’ की सौगात मिली है। स्थानीय निर्धारित स्थल पर आयोजित भव्य समारोह में डॉ. संपत अग्रवाल ने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन व शिलान्यास किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मेरा सपना है कि बसना के बच्चों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महानगरों की ओर न भागना पड़े। यह नालंदा परिसर केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला एक ‘ज्ञान का मंदिर’ साबित होगा।विधायक डॉ अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल लर्निंग सेंटर, शांत अध्ययन कक्ष और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। यह केंद्र विशेष रूप से उन मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित होगा, जिनके पास संसाधनों की कमी है।


