छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
कसडोल।नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कसडोल मंडल के नेतृत्व में नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रणम्य पांडेय के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक परिचयात्मक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष प्रणम्य पांडेय ने युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश युवा मंत्री मोरध्वज पैकरा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज परगनिहा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री अंजय श्रीवास, मंडल अध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके अतिरिक्त मंडल महामंत्री अनिल श्रीवास एवं रामचंद्र ध्रुव, कटगी मंडल महामंत्री अटल संतराम साहू, जिला कोषाध्यक्ष गणेश शंकर साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रेशम वर्मा, सभापति अजय साहू, युवा मोर्चा महामंत्री समारू कैवर्त्य सहित प्रदीप पाठक, शनि यादव, अजय श्रीवास, निखिल श्रीवास तथा कसडोल एवं कटगी मंडल के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा–प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।


