छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री टेकराम वर्मा जी एवं कलिंगा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. आर. श्रीधर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस समारोह में हमारे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार पटेल जी को रसायन शास्त्र विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई। यह उपलब्धि उनके सतत परिश्रम, गहन शोध, अनुशासन और उच्च स्तरीय शैक्षणिक समर्पण का प्रतिफल है।डॉ. पटेल की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय, बल्कि समूचे शैक्षणिक जगत में हर्ष और गर्व का वातावरण है। शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।समारोह के दौरान अतिथियों ने उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा एवं शोध की ओर प्रेरित किया।महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. कमलेश कुमार पटेल जी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


