छत्तीसगढ़ जनपर्ध न्यूज

प्रधान संपादक
ग्राम चकरदा में मां शाकंभरी जयंती एवं माता सावित्रीबाई फुले जयंती के पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त सहयोग से एक भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ शिक्षा, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश देने वाला साबित हुआ।कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रकाश पटेल (अध्यक्ष, बानीगिरोला उपसभा) के नेतृत्व में, श्री अनंत कुमार पटेल (कार्य अध्यक्ष), श्री कृष्ण कुमार पटेल, संयोजक श्री ननकी पटेल तथा ऑडिटर श्री अमृत लाल पटेल (फुलझर राज) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।इस अवसर पर मरार समाज की कुलदेवी मां शाकंभरी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। माता को साग-सब्जी, फल-फूल एवं शक्ति प्रसाद अर्पित कर दीप यज्ञ संपन्न हुआ, जिससे संपूर्ण ग्राम क्षेत्र भक्ति, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब ग्राम की होनहार छात्रा कुमारी तेजस्विनी को शैक्षणिक सत्र में 80 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर प्रमाण पत्र एवं सील प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्राम की बेटियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणास्रोत बना।कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री ज्योति कुमार ठेठवार (संयोजक, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा),श्री रघु पटेल (सदस्य),श्री शिव पटेल (जनपद सदस्य प्रतिनिधि),श्री मोहनलाल पटेल (सलाहकार),श्री तुलाराम पटेल (कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष),श्री सुखराम पटेल एवं श्री अजीत पटेल (सदस्य)सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री सुश्री हरिता पटेल की गरिमामयी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी समृद्धि उत्पादन समिति के माध्यम से ग्राम को नशा मुक्त ग्राम घोषित करने की सर्वसम्मत मांग उठी। उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने यह संकल्प लिया कि समाज को नशे से दूर रखते हुए शिक्षा, संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यक्रम के समापन पर आयोजक मंडल की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन ग्राम चकरदा के सामाजिक एवं सांस्कृतिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।जय मां शाकंभरी।नशा मुक्त, शिक्षित और संस्कारित ग्राम चकरदा की दिशा में एक मजबूत कदम।



